Posts

Showing posts from March, 2024

उम्र के पड़ाव और अनुभव

जब से होश संभाला जीवन ने बस उठा पटक ही की है मेरे साथ ।  शिकायत नही हैं , पर थोड़ा सा दुख जरूर होता है । जब जब जीवन ने दुख दिया हर बार किस्मत को मन भर कोसा और भगवान के सामने तो ढेर ही लगा दिया शिकायतों का । ऐसा लगता था मानो दुनिया की सबसे दुखी इंसान में ही हूं। पर जैसे जैसे समय बीतता गया समझ में आता गया कि ये सब तो बस सोना तपाने की प्रक्रिया थी बस । खूब तराशा है सच में मुझे भगवान ने । एक एक करके सारी कमियां दूर करते गए मेरी । हर बार की परीक्षा का एक नया ही परिणाम आया है मेरे सामने । पहले जो जीवन बस रोने में , शिकायते करने में गुजरता था , वही अब बस प्रभु को धन्यवाद देने में ही बीत रहा है । अब समझ में आ रहा है को क्यों अनुभवी इंसान के पास बैठने को बड़े बुजुर्ग कहा करते थे। ।🙏

जीवन का फलसफा

जीवन में कभी भी कुछ बेमतलब नही होता है।बस हम समझ नही पाते उस वक्त जब वो हमारे साथ हो रहा होता है।भगवान ने सब कुछ पहले से ही तय कर दिया होता है। हमारे जन्म के साथ ही हमारी किस्मत भी तय हो जाती है।मुझे बस इतना पता है कि किस्मत पर तो किसी का जोर नहीं चलता हैं, पर मेहनत करने से कोई रोक सकता है क्या। मेहनत वो रास्ता हैं जिस पर चल कर मैने लोगों को किस्मत से लड़ते और जीतते हुए देखा है।क्या हम वो नही बन सकते। हम लड़ते नही है बस।और किस्मत के आगे घुटने टेक देते है।और ताउम्र उसे कोसने में ही बीता देते है।।सही नहीं है ना पर ये तो।

सही समय पर शिक्षा का मूल्य न समझने के परिणाम।

हर उम्र की अपनी ही एक मांग होती है , जिसे उसी समय में पूरा कर देना उचित होता है । विद्यार्थी जीवन उम्र का वह पड़ाव है , जहा बस शिक्षित होना ही मांग हो सकती हैं।परंतु अफसोस बच्चे उस मांग को अनदेखा कर देते है और जीवन दूसरी व्यर्थ की बातो में गवां देते है।और जब तक बात समझ आती है तब तक सब कुछ हाथों से निकल गया होता है। रह जाता है बस पछतावा ।शिक्षा एकमात्र जरिया है , जीवन में आने वाली हर परिस्थिति का मुकाबला करने का । शौक तो कभी भी पूरे किए जा सकते है , पर अधूरी शिक्षा बाद में पूरी करना बहुत कठिन हो जाता है। इसलिए समय रहते ही इसका महत्व समझ लेना ही सही है।

मजबूरी

हम सोचते है कि सब कुछ हमारे हाथ में होता है। हम जैसे चाहे वैसे अपनी जिंदगी जी सकते है। पर जब समय की मार पड़ती हैं तो हमे ये बात समझ में आ जाती हैं कि हम परिस्थिति के आगे कितने मजबूर होते है। अपना सम्मान , आत्मगौरव और स्वाभिमान सब परे रख कर हालात के साथ ना चाहते हुए भी  समझौता करना पड़ता है , वो भी अपने आसूं छुपा कर हंसते हुए। आखिर ये जिंदगी क्यों इतने इम्तहान लेती है हमारे।  जो हम नही चाहते बार बार उसी के सामने क्यों लाकर खड़ा कर देती है।।क्यों परिस्थितियां हमे इतना मजबूर कर देती है कि ना चाहते हुए भी हमसे वही करवाती है जिसके लिया आत्मा तैयार नही होती।